जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में शिक्षक दिवस से पूर्व अध्यापकों से केक कटवातीं छात्राएं।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
छात्राओं ने मनाया शिक्षक दिवस
धेंसा। जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में शनिवार को कक्षा 11 एवं 12वीं की छात्राओं ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में अध्यापकों से केक कटवा कर तथा उन्हें उपहार प्रदान करके आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्य नबीउल्ला खां ने सभी को बधाई दी। कहा कि आप लोग जीवन में निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हों। शिक्षक सच्चिदानंद शुक्ल ने कहा कि जीवन में प्रगति के लिए कठिन परिश्रम व अनुशासन अनिवार्य है। इस अवसर पर शिक्षक बाबूराम यादव, दीप्ति राय, शशिकला, अनिल कुमार पांडेय, सूर्यमणि गुप्ता, सतीश सिंह, अश्वनी कुमार पांडेय, नित्यानंद, सुधीर वर्मा, प्रेमचंद, विपिन कुमार मौजूद रहे।