फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 94 छात्राओं को मिला स्मार्टफोन

Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खेसरहा विकास खंड के लीलावती देवी महिला महाविद्यालय पेड़ारी बुजुर्ग में रविवार को विधायक बांसी जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 94 छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। विधायक जयप्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लैपटॉप व स्मार्टफोन दे रही है, जिससे बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। स्मार्ट फोन का उपयोग मात्र शिक्षा के दृष्टि से ही प्रयोग करें। इस दौरान केशभान राय, बालकृष्ण पांडेय, बेद प्रकाश पांडेय, राजदेव चतुर्वेदी, लालजी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें