सिद्धार्थनगर। शहर में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों को बिजली कटौती से निजात नहीं मिल पा रही है। रात में फाल्ट के नाम पर हो रही कटौती से लोगों की रात में नींद पूरी नहीं हो रही है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के इंदिरानगर के देवेश ने बताया कि रात में दस बजे के बाद हो रही कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। पावर हाउस पर शिकायत करने पर लोग बिजली निगम कर्मियों का जवाब मिलता है कि फाल्ट हो गया है, ट्रिप हो गया है। लेकिन दो से तीन मिनट में ही वापस आ जाती है। जिससे बिजली की कटौती से नींद पूरी नही होती है। वन विभाग कॉलोनी निवासी उर्मिला का कहना है कि रातभर बिजली आने और जाने का सिलसिला चलता है, जिस कारण नींद पूरी नहीं हो पाती है। वर्तमान में तीज व्रत में बिजली कटौती के कारण और भी दिक्कत हो रही है। अधिशासी अभियंता बिजली आरके कुशवाहा का कहना है कि जब बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिलती है, उसे तुरंत ठीक कराया जाता है।