फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसी में जाम पर आम, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण, लग रहा जाम
सड़क किनारे दुकानदारों का कब्जा, नोटिस के बाद भी कार्रवाई नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। प्रशासन व नगर पालिका बांसी के ढुलमुल रवैए से नगर में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। नगर की प्रमुख सड़क अतिक्रमण की चपेट में है। हाल यह है कि नेशनल हाईवे 233 बांसी-खलीलाबाद, बांसी-धानी सड़क व मंगल बाजार में जाम की समस्या आम हो गई है जिससे लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़कों की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा है। बाकी बची सड़क पर दो पहिया चार पहिया व मालवाहक वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। यही नहीं, पेट्रोल पंप तिराहे से पावर हाउस तक गिट्टी, मोरंग, बालू, सरिया के दुकानदारों का सड़क की पूरी पटरी पर कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत यह है कि एसडीएम कार्यालय ने सड़क पर गिट्टी, मोरंग, बालू रखने वाले दुकानदारों को नोटिस दिया। लेकिन इसका असर दिखाई नहीं पड़ा। यही कारण है कि अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। एडवोकेट शिवकुमार लाल श्रीवास्तव का कहना है कि प्रशासन नगर में तेजी से हो रहे अतिक्रमण की अनदेखी कर रहा जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व सभासद इजहार खान, रामकुमार, दिनेश आदि का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों को नागरिकों को हो रही असुविधा से कोई सरोकार नहीं है। ईओ नगर पालिका बांसी अरविंद कुमार का कहना है कि जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें