फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फिर मोदी को पीएम बनाना चाहती है जनता’

विज्ञापन
बुधवार को मोदी, योगी समरसता दिवस पर सहभोज का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। कस्बे के एक मैरिज हॉल में बुधवार को मोदी, योगी समरसता दिवस पर सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को बताया।
विज्ञापन


आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि आज देश में विपक्षी दल के लोग अभिव्यक्ति की आजादी को गलत तरीके से परिभाषित कर रहे हैं। देश की राजधानी में देश के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने वालों को सच्चा देश भक्त बताया जा रहा है और जब पुलिस की चार्जशीट में यह लोग दोषी करार दिए गए तो देश की कुछ प्रमुख पार्टियों के लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बता रहे हैं। मगर देश की बहादुर जनता ऐसे लोगों की गलत परिभाषा से परिचित हो चुकी है। वह ऐसे तत्वों पर सख्त कदम उठाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर सत्ता के सबसे बड़ी कुर्सी पर बैठाना चाहती है।
विज्ञापन

सपा- बसपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मोदी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से डरे लोगों का यह गठबंधन है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव बाद बिखर जाएगा। विधायक डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों की भीड़ को देखकर सपा बसपा गठबंधन के नेताओं में निराशा व्याप्त हो गई है। वहीं, विधायक चौधरी अमर सिंह ने विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी के इस आयोजन की तारीफ की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें