शोहरतगढ़। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शनिवार को नगरीय क्षेत्र के लोगों में नया राशन कार्ड का वितरण किया गया। 200 कार्ड धारकों को नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता व एसडीएम अनिल कुमार ने कार्ड दिया।
खाद्य एवं रसद विभाग तहसील आपूर्ति कार्यालय शोहरतगढ़ के सप्लाई इंस्पेक्टर शिवप्रकाश त्रिपाठी के द्वारा नगर पंचायत के कार्डधारकों में नया राशन कार्ड का वितरण शनिवार को किया गया। इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार व नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि की मौजूदगी में पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना के कार्डधारकों में नया राशन कार्ड का वितरण किया गया। कार्ड पाने वालों में कल्लू, फूलमती, शास्त्रीनगर वार्ड की हसलैन, अमीना, मुन्नी देई, अलीसुन्निशां, चौक बाजार की आयशा बानो, सुभाषनगर की मंजू देवी, इंदिरानगर की लक्ष्मी देवी, आजादनगर की शहनाज, अंबेडकरनगर की धर्मा देवी, बूचड़ मंडी के अनीता, आर्यनगर के इरशाद अली, गांधीनगर के गीता समेत करीब दो सौ पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना के राशन कार्डधारकों को नया राशन कार्ड दिया गया। इस दौरान सीओ सुनील सिंह, संजय कसौधन, सभासद नियाज अहमद, मनोज गुप्ता, संजीव जायसवाल, रवि अग्रवाल, अवधेश, अशरफ, अफसर, डॉ. राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
गंगाराम बने अहिराडीहा के नए कोटेदार
डुमरियागंज। क्षेत्र के अहिराडीहा गांव में कोटेदार के लिए गंगाराम का चयन निर्विरोध किया गया। कोटे के चयन को लेकर आयोजित बैठक के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के अहिराडीहा में कोटेदार के चयन को लेकर खुली बैठक ग्राम प्रधान राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी मनमोहन वर्मा, रोजगार सेवक हरिहर प्रसाद, राम गुलाम, अब्दुल हफीज, फूलचंद्र, बरकतुल्लाह, मोहम्मद लैस आदि मौजूद रहे।