फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू रोधी माह में हर रविवार, मच्छर पर वार

Mon, 09 Jul 2018 11:43 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डेंगू पर नियंत्रण के उद्देश्य से जारी माह में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके लिए ‘हर रविवार, मच्छर पर वार’ के नारे को सार्थक बनाते हुए खास अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ ने कई विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर सहयोग किए जाने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्र ने जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक समेत सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों, अधीक्षकों, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजे पत्र में अवगत कराया कि जुलाई को डेंगू रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है। जनमानस को इस रोग के बारे में जागरूकता फैलाना है। जनसमुदाय को मच्छर प्रजनन स्थलों यथा जलपात्रों, कूलर को खाली कराने, जल के टैंक, गमले, पशु पक्षियों के पीने के पात्र, निष्प्रयोज्य सामग्री, नारियल के खोल, प्लास्टिक कप, बोतल एवं अन्य निष्प्रयोज्य सामग्री को समाप्त किए जाने का व्यवहार लाने के लिए जागरूक किया जाना है। इसके तहत हर रविवार, मच्छर पर वार के थीम पर कार्य करते हुए नागरिकों को जागरूक किए जाने पर बल दिया जाएगा। सीएमओ ने सभी विभागाध्यक्षों से डेंगू रोधी माह में सक्रिय योगदान देने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें