फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से महिला ने की पुलिस की शिकायत, एसओ सहित चार निलंबित

Mon, 02 Apr 2018 11:52 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम के दौरान तख्ती दिखाने वाली महिला को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा में पुलिस उत्पीड़न की तख्ती दिखाने वाली महिला की शिकायत पर एसपी ने इटवा एसओ समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने संबोधन खत्म होने पर महिला को पास बुलाकर उसकी परेशानी पूछी थी और एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इटवा के विशुनपुर गौराडीह निवासी निरहू प्रसाद की पुत्री गीता देवी सोमवार को सीएम के कार्यक्रम में पहुंची थी। जैसे ही मुख्यमंत्री बोलने के लिए माइक के पास पहुंचे महिला दोनों हाथों में तख्ती लेकर खड़ी हो गई और मंच की ओर दिखाने लगी। ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर जबरन बैठाना चाहा, लेकिन तब तक सीएम की उस पर नजर पड़ गई। भाषण खत्म करते ही मुख्यमंत्री ने महिला को अपने पास बुलाया और उसकी परेशानी पूछी।

गीता देवी ने कहा कि उसे लोहिया आवास मिला था। वहां पानी फेंकने को लेकर पड़ोसी से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद से पुलिस उसका उत्पीड़न कर रही है। 26 मार्च से लगातार पुलिस उसके घर पहुंच रही है और उसे प्रताड़ित कर रही है। उसके साथ बदसलूकी की जा रही है। सीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। फिर क्या था सीएम के जाते ही एसपी ने एसओ समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

 

एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि एसओ अनिल कुमार पांडेय, एसआई राजेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप मिश्रा, आरक्षी रामेश्वर पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। मैं स्वयं एएसपी के साथ मौके पर जा रहा हूं। महिला को न्याय दिलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें