फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में फंसा ट्रक, घंटों जाम रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय के बीच से निकल रही एनएच बदहाल स्थिति में है। बाढ़ के बाद सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे साड़ी तिराहा के पास बड़े गड्ढे में एक ट्रक फंस गया। बीच सड़क ट्रक फंसने से नौगढ़-बांसी हाईवे पर आवागमन ठप हा गया। दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लगने से लोग घंटों जाम से जूझते रहे। पटरी से गाड़ी उतार कर निकलने की होड़ लगी रही। इसी में कई गाड़ियां भी फंसती रही। चार घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पुलिस के जवानों ने किसी प्रकार जाम खुलवाया।
विज्ञापन

दो माह पूर्व विभाग ने रोड पर खुदाई का काम किया, उसके बाद गिट्टी डाल कर छोड़ दिया। एक माह पूर्व हुई बारिश के बाद रोड जगह-जगह कटने से रोज बड़ी गाड़ियां फंस रही हैं। साड़ी तिराहा के पास स्थित ट्रैफिक बूथ के सामने रोड पर बड़ा गड्ढा बन गया है। ट्रैफिक पुलिस ने गड्ढे के पास बोर्ड लगाकर जिम्मेदारी से मुक्ति पा लिया। वहीं रात को चलने वाले ट्रक चालक गड्ढे की गहराई का अनुमान नहीं लगा पा रहे। शनिवार को गड्ढे में एक बड़ा ट्रक फंसा था। एक दिन के बाद किसी प्रकार ट्रक निकाला गया। इसके बाद सोमवार की देर रात करीब दो बजे अंबेडकरनगर से सौनोली जा रहा ट्रक फंस गया। चालक शंभूप्रसाद का कहना है कि रोड पर गिट्टी बिछी होने के बाद गड्ढे में कितना पानी है, अंदाजा नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें