फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नाराज विवाहिता ने बानगंगा नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक विवाहिता ने महथा रेलवे स्टेशन के पुल से बानगंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आस-पास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस विवाहिता को लेकर थाने आई। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजी निवासी रूपा (20) पुत्री दयाराम किसी बात को लेकर नाराज होकर घर से निकल आई। महथा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पुल से बानगंगा में छलांग लगा दी। आस-पास के लोग शोर-गुल मचाते हुए उस ओर दौड़ पडे। काफी मशक्कत से विवाहिता को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंचे यूपी-100 के सिपाही प्रदीप तिवारी, सुनील नायक विवाहिता को लेकर थाने चले आए। थाने पर विवाहिता के पिता को बुलाकर सौंप दिया गया। एसओ शमशेर सिंह ने बताया कि पूछताछ में विवाहिता रूपा ने बताया कि उसकी शादी नेपाल के भिलनी गांव में राजकुमार से तीन वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति कामकाज के चक्कर में विदेश कमाने चला गया और अभी तक वापस नहीं आया। फोन पर बातचीत में कहता है कि वह नहीं जाएगा। तुम दूसरी शादी कर लो। इसीलिए वह आत्महत्या करने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें