फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 15 दिन पुरानी है, लेकिन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता ने गांव के ही तीन युवकों के साथ पड़ोस की महिला को साजिश में शामिल होना बताया है। महिला पर किशोरी को बहला-फुसलाकर घर बुलाने का आरोप है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

जोगिया पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने कहा है कि बीते 17 जून की रात पड़ोसी महिला उसकी बेटी (14) को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गई। वहां पहले से मौजूद गांव के तीन युवकों ने बेटी के सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ितों के चंगुल से किसी तरह निकलकर घर पहुंच किशोरी ने घटना की जानकारी दी। पहले तो आरोपियों ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन पिता के थाने पर पहुंचने के बाद फरार हो गए। इस संबंध में जोगिया कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि किशोरी का बयान दर्ज करते हुए मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पिता की तहरीर के आधार पर अंगद, नन्हे, विशंभर के खिलाफ गैंगरेप व पड़ोसी महिला के खिलाफ साजिश रजने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मासूम संग कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर। पांच वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म के आरोपी को सदर पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। छह माह पहले घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे नगर के गोबरहवा बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर से सटे एक कॉलोनी निवासी 5 वर्षीय मासूम को टॉफी देने के बहाने घर से बुलाकर 21 दिसंबर को पड़ोस के ही एक युवक ने कुकर्म किया था। मासूम के परिजनों की तहरीर पर 24 दिसंबर को गोबरहवा बाजार निवासी मुजीबुर्रहमान के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म, पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सदर थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि रविवार को मुखबिर ने आरोपी युवक के अपने घर मौजूद होने की सूचना दी। सदर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिनारायण दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीमव ने गोबरहवा बाजार स्थित आवास की घेरेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कांस्टेबल विकास सिंह व राजेश यादव भी शामिल रहे। एसपी सत्येंद्र कुमार ने पुलिस टीम को दो हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें