फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या में पति, देवर, ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज पुलिस ने बुधवार को दहेज हत्या के आरोपी पति, देवर और ससुर को तिलोखरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। 16 जून को विवाहिता संदिग्ध हालत में ससुराल में मृत मिली थी। महिला के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

कंचनपुर गांव स्थित ससुराल में पांच दिन पहले रीना का शव मिला था। रीना के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। भवानीगंज पुलिस केस लिखकर आरोपियों की तलाश में लगी थी। बुधवार सुबह भवानीगंज एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने एसआई शशिप्रकाश सिंह, सिपाही राकेश यादव, अविनाश वर्मा, वीरेंद्र कुमार के साथ घेरेबंदी कर आरोपी पति चंद्रभान गौड़, देवर शेरू और ससुर शिव शंकर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें