फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का आतंक: बच्चे पूछ रहे पापा अब कैसे खरीदेंगे भैंस, चोर उठा ले गए रुपये

Sat, 15 Jul 2023 04:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

राम औतार प्रजापति शुक्रवार को भैंस खरीदने गए हुए थे। वहां 64 हजार रुपये की भैंस मिल रही थी। उनके पास चार हजार रुपये कम थे। पशु पालक मूल्य कम न करने पर घर लौट आए। शुक्रवार की रात में अज्ञात चोर घर में रखा पैसा उठा ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार हजार रुपये कम न करने पर बगैर भैंस की खरीदारी किए लौटे इटवा थाना क्षेत्र दुर्गाजोत गांव निवासी राम औतार प्रजापति यही कहकर रो पड़े की अगर भैंस खरीद लिया होता तो नकदी नहीं चोरी होती। अपनी भैंस बेंचकर रुपये पाए थे, लेकिन जो भैंस उन्हें खरीदना था उसका चार हजार रुपये अधिक लग रहा था। अब बच्चे कह कर रहे हैं कि पापा अब भैंस नहीं आ पाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र दुर्गाजोत गांव निवासी राम औतार प्रजापति कहते हैं कि 15 दिन पहले भैंस बेच दिए थे। जिसके चलते बच्चों को दूध दही नहीं मिल रहा था। शुक्रवार को भैंस खरीदने गए हुए थे। वहां 64 हजार रुपये की भैंस मिल रही थी। मेरे पास चार हजार रुपये कम थे। पशु पालक मूल्य कम न करने पर घर लौट आया।

इसे भी पढ़ें:  मिड-डे-मील के खाने में मिले कीड़े, बच्चों की तबीयत बिगड़ी; देखें VIDEO
विज्ञापन


शुक्रवार की रात में अज्ञात चोर घर में रखा पैसा उठा ले गए। मेरे बच्चे अब पूछ रहे हैं कि पापा अब भैंस नहीं आएगी... हमें अब दूध नहीं मिलेगा...। यह सुनकर पूरा परिवार दुखी हो उठा है।
विज्ञापन


वहीं चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि एक ही रात आसपास के दो गांव में चोरी होने का मतलब कोई गिरोह सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें