फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाईस्कूल के 86 और इंटर के 262 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 29 Feb 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा थी। वहीं शाम को इंटर की चित्रकला की परीक्षा थी। दोनों पालियों में कुल 5139 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 348 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

हाईस्कूल के 1323 में से 86 जबकि इंटर के 3836 में से 262 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं जनपद में गठित 5 सचल दस्तों ने प्रथम पाली में 36 परीक्षा केंद्रों और द्वितीय पाली में 14 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। धेंसा में बोर्ड परीक्षा में बुधवार को दूसरी पाली में जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में इंटरमीडिएट साहित्यिक वर्ग की चित्रकला विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 337 छात्र - छात्राओं के सापेक्ष 330 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 7 लोग अनुपस्थित रहे। बच्चों से बात करने पर उन्होंने बताया कि पेपर कठिन नहीं था इसलिए आसानी से हल हो गया।
विज्ञापन


28जेएनडी12-जंक्शन पर पहुंची एक्सप्रेस टे्रन में सवार होते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें