फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 बोरे अनाज लदा वाहन पकड़ा

Wed, 18 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी क्षेत्र के ग्राम बडहर घाट के ग्रामीणों नें पकड़ा अनाज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाजार में बिक्री के लिए ले जाए जा रहे सरकारी अनाज को ग्रामीणों ने बुधवार को पकड़ लिया। मामला मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बड़हरघाट गांव का है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाद्यान्न लदे वाहन को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

बड़हरघाट के ग्रामीण खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की शिकायत लगातार करते आ रहे हैं। बुधवार की सुबह गांव से बाहर खाद्यान्न जाते देख ग्रामीणों ने सूचना प्रधान को देते हुए वाहन रोक लिया। ग्राम प्रधान यूनुस का कहना है कि जो गल्ला उन लोगों ने पकड़ा है, वह गांव के कोटेदार का है।
गांव के गरीबों को बांटने के लिए जो गल्ला आता है, उसे कोटेदार बांटता नहीं। सरकारी बोरे में करीब 83 बोरा खाद्यान्न लदा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन समेत खाद्यान्न को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण अजय कुमार, मुहम्मद मुर्तजा, तौफीक साह, बैतुल्लाह, निजाम, वहाब अली, प्रहलाद, अव्वल, राजाराम, सूर्यलाल, राजेंद्र, जरीना, सीताराम, छोटक आदि ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मिश्रौलिया एसओ रवि राय के मुताबिक मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें