फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यातायात नियम तोड़ने पर 82 वाहनों का चालान

Thu, 07 May 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 82 वाहनों का चालान किया गया। इसमें सीओ यातायात सुजीत राय, एसएचओ मिथिलेश राय और टीएसआई अमरेश यादव सहित पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर जांच की। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग न करने और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें