जोगिया क्षेत्र के जोखवलिया के पास विरोध करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
पकड़ी बाजार। बाढ़ से टूटे पुल को दुरुस्त कराने की मांग के लिए जोखवलिया गांव के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराने की प्रशासन से मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
पकड़ी से बैदौली संपर्क मार्ग पर जोखवलिया गांव के पास बानगंगा नदी पर बना पुल 2017 में आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के क्षतिग्रस्त होने से इस पर लोगों को आने-जाने मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को वाहनों से आने-जाने में और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधि से लेकर विभाग तक के लोगों से दूसरा पुल बनवाने की मांग की। मगर उनकी किसी ने नहीं सुनी। रविवार सुबह जब पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसर इस पुल के क्षतिग्रस्त हुए जगह को दुरुस्त करने के लिए पहुंचे तो गांव के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद प्रदर्शन कर नया पुल बनाने की मांग की।
लोगों का कहना है कि यहां पर मिट्टी डाल कर पुल को दुरुस्त कर दिया जाता है, जो कि बरसात के समय क्षतिग्रस्त हो जातर है। जिससे लोगों को आने-जाने मे कठिनाई होती है। प्रदर्शन करने वालों में विजय गोस्वामी, त्रिभवन यादव, रवि, रामकिशोर, रामदीन, अर्जुन, संजय, वीरेंद्र, मोनू, अमरनाथ, रामभवन गुप्ता, संतराम, बलिराम यादव, ठाकुर राम, अशोक, अनूप गिरी, प्रेम दास और जटाशंकर आदि ने विरोध में हिस्सा लिया और दूसरा पुल बनवाने की मांग की। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अशोक कुमार चौधरी का कहना है इस क्षतिग्रस्त हुए जगह पर मरमत का कार्य करा दिया जा रहा है। जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा हो यहां कोई घटना न होने पाए रही बात पुल की अभी कोई प्रस्ताव नहीं आय है। प्रस्ताव आने के बाद इसका इस्टीमेट बनवाकर भेजा जाएगा, उसके बाद यहां पुल का निर्माण किया जाएगा।