चौपाल को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने गुरुवार को जोगिया ब्लॉक के देवरहवा, जोगीबारी बैजनथा जम्हिरिया नदवलिया आदि जगहों पर चौपाल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुन निस्तारण के निर्देश दिए।
सांसद जगदंबिका पाल कहा कि जो विकास पिछले सरकार द्वारा 70 सालों में नहीं हो सका है। उस अधूरे कार्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार सालों में कर दिखाया हैं। करोड़ों महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस देने का काम सरकार कर रही है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास के तहत आवास दिए जा रहे हैं। चौपाल को शोहरतगढ़ के नायब तहसीलदार अवधेश कुमार एवं जोगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कौशलेंद्र त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस दौरान नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, राजमणि पांडेय, बलभद्र नाथ पांडेय, राजू सिंह सरोज शुक्ला, सेक्टर प्रमुख चतुर्भुजी पांडेय, प्रधान मनमोहन, अमरनाथ त्रिपाठी, कमल सिहं, अमरनाथ त्रिपाठी, जहूर प्रधान, लखू चौधरी, संतराम यादव आदि मौजूद रहे।