फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली

Thu, 21 Jun 2018 11:31 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. जावेद अहमद ने गुरुवार को इटवा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. जावेद अहमद ने गुरुवार को इटवा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से मिलकर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उपचार में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नीति आयोग की पहल पर गुरुवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ डॉ. जावेद अहमद ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा का निरीक्षण अस्पताल में मिल रही सुविधाओं व कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रसूति कक्ष, इमरजेंसी कक्ष सहित अन्य कक्षों में भर्ती मरीजों से मिलकर अस्पताल मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह देश के पिछड़े जिलों में शामिल है। ऐसे में स्टाफ की कमी के कारण आमजनों को सुविधाओं से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे कर्मचारियों की कमी सहित क्या सुविधाएं और दी जा सकती है शासन को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीके वैद्य, डॉ. एके अग्रहरि, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जोगिया, अनवर अली भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें