पुलिस लाइंस में व्यापारियों के साथ बैठक करते एएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। एएसपी की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन सभागार मेें व्यापार मंडल के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।इसमें उनकी समस्याएं सुनी गई और आवश्यक सुझाव दिए गए। इसी क्रम में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दुकानों पर सीसी टीवी कैमरा लगाने के लिए व्यापारियों से कहा गया।
बैठक में एएसपी अरविंद मिश्र ने समस्त थानाक्षेत्रों से उपस्थित व्यापार मंडल के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों की समस्याएं सुनीं। इसमें फुटपाथ, व्यापारियों गाड़ियों की पार्किंग समेेत कई समस्याओं पर व्यापारियों ने रखा। एएसपी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। अगर किसी को किसी प्रकार की दिक्कत हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। एएसपी ने सभी व्यापारियों से अपने- अपने दुकान पर सीसी टीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया।इस दौरान सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, व सीओ नईम खान मंसूरी, आरआई सीबी सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कसौधान सहित कई व्यापारी मंडल के लोग मौजूद रहे।