फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रूट के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-गोंडा वाया आनंदनगर, नौगढ़, बढ़नी और आनंदनगर-नौतनवां रूट के विद्युतीकरण को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। कुल 262 किमी लंबे इस रूट के विद्युतीकरण में 202.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद जगदंबिका पाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रूट के विद्युतीकरण के लिए तीन अगस्त को रेल मंत्री को पत्र लिखा था, जिसके तहत मंत्रालय ने इस परियोजना को स्वीकृति दी है। सांसद ने कहा कि विद्युतीकरण के बाद इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।
नई ट्रेनों का संचालन भी तय है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर से नौगढ़, बढ़नी, गोंडा होते हुए नई दिल्ली को जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस का संचालन भी अब सप्ताह में चार दिन हो गया है। अब तक यह ट्रेन सिर्फ सप्ताह में एक दिन रविवार को नई दिल्ली जाती थी और सोमवार को वहां से गोरखपुर के लिए चलती थी।
विज्ञापन

एक नवंबर से इस ट्रेन का प्रत्येक रविवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए संचालन शुरू किया गया है। नई दिल्ली से यह ट्रेन सोमवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार को चलेगी। इस ट्रेन के संचालन से आनंदनगर, नौगढ़, बढ़नी रूट के यात्रियों की दिल्ली तक यात्रा आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें