फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेड़िया में फैली डायरिया, चार लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के टेड़िया गांव में बुधवार को दो बच्चों समेत परिवार के चार सदस्य डायरिया की चपेट में आ गए। लगातार उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उन्हें जोगिया पीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ितों में महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

टेड़िया गांव निवासी त्रिवेणी साहनी (35) को बुधवार की सुबह अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते 14 वर्षीय पुत्र अवधेश व आठ वर्षीय शैलेष भी इसकी चपेट में आ गए। आनन-फानन में तीनों को जोगिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी बहन सोनमति (30) पत्नी सुरेश को भी उल्टी-दस्त शुरू हो गया। सभी को एक साथ जोगिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां लगभग तीन घंटे तक चारों का उपचार हुआ, लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां सोनमति की हालत नाजुक बताई जा रही है। त्रिवेणी के मुताबिक शाम को सभी ने रोटी व करेले की सब्जी सभी लोग खाए थे। डॉक्टरों के मुताबिक सभी डायरिया से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें