फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकान व गुमटी से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। मोहाना क्षेत्र के बर्डपुर में शनिवार की रात चोरों ने दो दुकान व एक गुमटी का ताला तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कस्बे में लगातार बढ़ती चोरी की घटना सेे लोग भयभीत हैं। वहीं पुलिस इससे बेखबर बनी हुई है। एसओ का कहना है कि तहरीर लेकर छानबीन की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार की रात भी पुलिस बूथ के पास चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया था।
विज्ञापन

बर्डपुर निवासी पवन यादव किराना की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर वहां रखे 26 हजार रुपये नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। यहीं सोनबरसा गांव निवासी राजेश श्रीवास्तव की चौराहे पर स्थित मोबाइल रिपेंयरिंग की दुकान से चोरों ने चार्जर, बैट्री, रिजार्च व चार हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ किया। रामनगर निवासी जोगेंद्र यादव की पान की गुमटी को भी चोरों ने नहीं बख्शा। गुमटी का ताला तोड़कर दो हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान चुरा लिया। सुबह मामले की जानकारी होने पर दुकानदारों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से कस्बावासियों में भय बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि शुक्रवार को पुलिस बूथ के पास दुकान में चोरी हुई थी। अगर चोरी के बाद पुलिस सक्रिय हो गई होती तो चोर दोबारा दुस्साहस नहीं करते। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामविलास यादव ने पहले घटना से अनभिज्ञता जताई। बाद में कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। दुकानदारों को तहरीर लेकर बुलाया गया है। छानबीन कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें