फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 80 हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण...107 हैं चयनित

Tue, 17 Feb 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए सोमवार को जामिया हनफिया रहमतगंज में टीकाकरण व स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन हुआ। हज यात्रा के लिए बस्ती जिले से 107 हज यात्रियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

कैंप में पहुंचे 80 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। इसमें लगभग 30 महिलाएं शामिल रहीं। शासन ने बीमारियों से बचाव के लिए सभी का टीकाकरण व स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश सीएमओ को दिया था। कंट्रोल रूम के चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस कुशवाहा, डॉ. शुभम सिंह और डॉ. फारूक अहमद की देख-रेख में कैंप का आयोजन हुआ। परीक्षण किया। इसमें ज्यादा उम्र के पांच हज यात्री शुगर आदि के मरीज मिले। सभी 80 हज यात्रियों को वैक्सीन लगाई गई। इसी के साथ सभी को ओरल पोलियों की खुराक पिलाई गई। हज कमेटी की ओर से नियुक्त हज ट्रेनर ने यात्रियों को यात्रा से संबंधित जरूरी जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने कहा कि जो लोग टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, वह सीएमओ कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इस दाैरान राजेश कुमार चौधरी, एलटी अब्दुल वारिस, अनुराधा सिंह, रोजी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें