फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आठ माह से डंप है 80 करोड़, नहीं मिली जमीन, शहरियों को कैसे मिलेगा शुद्ध पानी

Fri, 08 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में आठ ओवरहेड टैंक निर्मित होने के लिए आवंटित हुई थी धनराशि
विज्ञापन

शहर के पुराने हिस्से एवं विस्तारित क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध कराना था शुद्ध पेयजल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका क्षेत्र के पुराने हिस्से एवं विस्तारित क्षेत्र के 50 हजार आबादी को अभी शुद्ध पेजयल के लिए एक वर्ष और इंतजार करना होगा। शहर के इन क्षेत्रों में आठ ओवरहेड टैंक बना पाइप लाइन बिछाने के लिए शहरी जलनिगम को आठ माह पहले 80 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे, लेकिन अभी तक जमीन नहीं के मिलने के कारण यह परियोजना अधर में लटकी है, जिससे इन शहरियों को निजी नलों के दूषित पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है।
नगर पालिका क्षेत्र में पूर्व में स्थापित ओवरहेड टैंक से शुद्ध पानी की सप्लाई तेजी से बढ़ी शहरी आबादी के लिए पर्याप्त नहीं साबित हो रही थी। वहीं तीन वर्ष पूर्व शहर के विस्तार के बाद नगर पालिका की पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था नाकाफी साबित होने लगी। इसे देखते हुए जलनिगम शहरी की तरफ से नगर पालिका के पुराने एवं विस्तारित क्षेत्र में शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए नई कार्ययोजना बनाई गई, जिसमें शहर के पुराने एवं विस्तारित क्षेत्र में आठ ओवरहेड टैंक स्थापित किए जाने थे।
विज्ञापन

इस कार्ययोजना की स्वीकृति मिलने के साथ ही शासन से इसके लिए धन भी अवमुक्त हो गया है। इसके बाद जलनिगम शहरी की तरफ से ओवरहेड टैंक स्थापित करने की इन परियोजनाओं के लिए नगर पालिका को भूमि उपलब्ध कराई जानी थी। जिसके लिए नगर पालिका एवं तहसील प्रशासन की तरफ से पिछले सात माह से भूमि की तलाश की जा रही है। अभी तक इसमें चार परियोजनाओं के लिए भूमि चिह्नित हो सकी है, वहीं चार परियोजनाओं को भूमि का इंतजार है। जबकि जिन परियोजनाओं के लिए भूमि चिह्नित हुई है उनमें भी अभी तक भूमि आवंटन के लिए नगर पालिका एवं तहसील प्रशासन के बीच पत्राचार की प्रक्रिया चल रही है। इस तरह इन चिह्नित टैंकों के निर्माण और उसके बाद शुद्ध पानी के लिए सप्लाई के लिए अभी शहरियों को एक वर्ष से अधिक समय तक इंतजार करना होगा।

विस्तारित क्षेत्र में हैंडपंप लग रही कतार
शहर के विस्तारित क्षेत्र में तीन वर्ष पूर्व शामिल हुए पकड़ी, परसा शाहआलम, बसडिलिया, भीमापार, परसा शुकुरूल्लाह, मधुकरपुर, पिपरा पांडेय, सकतपुर, सनई समेत अन्य क्षेत्रों में शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए अभी तक वाटर सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। इनमें अधिकांश स्थानों पर ग्राम पंचायत से लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हो चुके है। वहीं शनिवार को शहर के मधुकरपुर में एक खराब सरकारी हैंडपंप की जगह लगे निजी नल से पानी भरने के लिए महिलाओं की कतार नजर आई। इस मोहल्ले की अधिकांश आबादी निजी नल का दूषित पानी पीने को मजबूर है।
-
शहर में इन स्थानों पर बनने है ओवरहेड टैंक
शहर के विस्तारित क्षेत्र समेत पुराने हिस्से में नई बसी कॉलोनियों में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री नवसृजन योजना के तहत आठ ओवरहेड टैंक बनाए जाने है। इनमें परसा शाहआलम, रेहरा, थरौली तालाब के पास, बसडिलिया, जगदीशपुर, रोवापार, दतरंगवा प्राथमिक विद्यालय के पास व पुरानी नौगढ़ में पोस्ट आफिस के पास ओवरहेड टैंक बनने थे। अभी तक इन मोहल्लों में ओवरहेड टैंक के भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो सकी है। कुछ स्थानों पर भूमि चिन्हांकन के दौरान स्थानीय निवासियों से विवाद की भी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

-
जलनिगम ने निर्धारित किया था क्षेत्र
जलनिगम शहरी के तरफ से नगर पालिका सिद्धार्थनगर क्षेत्र के सभी लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए ओवरहेड टैंक से पानी सप्लाई के लिए क्षेत्र निर्धारित किया था। इसके तहत पूर्व में स्थापित छह ओवरहेड टैंक और नए बनने जा रहे आठ ओवरहेड टैंक को मिलाकर पूरे शहर को 14 जोन में बांटा था। जलनिगम शहरी के कार्ययोजना के अनुसार शहर के सभी 14 जोन में लोगों के घर तक निर्बाध जल आपूर्ति के लिए कर्मियों की तैनाती की जानी थी। जिसकी लगातार निगरानी रखी जाएगी, जिससे कहीं भी इसमें बाधा उत्पन्न होगी तो त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर में लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए निर्मित होने वाले ओवरहेड टैंकों के लिए भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके संबंध में एसडीएम से पत्राचार किया जा रहा है।
-विंध्याचल, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें