फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित युवक के संपर्क में आए पांच और कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में कोरोना के आठ नए केस मिले
विज्ञापन

सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया
अमर उजाला ब्यूूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइडलाइन का पालन नहीं करने का नतीजा रहा कि एक ही मोहल्ले में पांच लोग कोरोना की चपेट में आ गए। नौगढ़ तहसील में पाए गए इन पांच केस के अलावा तीन मामले डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में मिले हैं। सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

नौगढ़ स्टेशन रोड पर रहने वाला एक युवक हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसके संपर्क में आने वाले 53 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा था। रविवार सुबह इनकी रिपोर्ट आई इनमें से दो युवती और तीन युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकले। राहत की बात यह है कि सभी लक्षणहीन संक्रमण मिले हैं, इनमें ठीक होने की दर 95 फीसदी से ज्यादा है। डुमरियागंज कस्बे में रहने वाले दो युवक हाल ही में मुंबई से लौटे थे। होम क्वारंटीन कर दोनों के सैंपल लिए गए थे। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर रविवार को उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर से जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड ले गई। डुमरियागंज में वार्ड 17 निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके संपर्क में आने वाली परिवार की 16 वर्षीय किशोरी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है, उसे भी आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट किया गया है। रविवार को मिले आठ मरीजों के साथ ही जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 305 हो गई है, इनमें से 243 लोग स्वस्थ हुए जबकि दस लोगों की मौत हुई। रविवार को जिले में 52 मरीज एक्टिव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें