डुमरियागंज में सातवें वेतन आयोग के सम्बंध में जारी रिपेार्ट की प्रतियां जलाकर विरोध जताते शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। नगर स्थित पीपुल्स इंटर कॉलेज के परिसर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की मंशा पर संदेह जताते हुए सातवें वेतनमान के संदर्भ में गजट रिपोर्ट की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
साथ ही गजट रिपोर्ट को पूर्ण रूप से अस्वीकार बताया है। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने सातवें वेतनमान के संदर्भ में जो गजट रिपोर्ट प्रस्तुत किया है, वह संगठन को पूर्ण रूपेण अस्वीकार है।
केंद्र सरकार पुन: इस पर गंभीरता पूर्वक विचार कर सम्मानजनक ढंग से सुधार करते हुए लागू करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रधानाचार्य सुरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में जनपदीय कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय, गुलाबचंद्र मौर्या, हरिराम चौहान, शिवकुमार पांडेय, संग्राम सिंह, वंशगोपाल मिश्र, दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, जगन्नाथ, महेंद्र पाल, रविप्रताप सिंह, जावेद, अखंड प्रताप सिंह और वीर बहादुर आदि शामिल रहे।