फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने जलाई 7वें वेतनमान की प्रतियां

Thu, 28 Jul 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में सातवें वेतन आयोग के सम्बंध में जारी रिपेार्ट की प्रतियां जलाकर विरोध जताते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर स्थित पीपुल्स इंटर कॉलेज के परिसर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की मंशा पर संदेह जताते हुए सातवें वेतनमान के संदर्भ में गजट रिपोर्ट की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

साथ ही गजट रिपोर्ट को पूर्ण रूप से अस्वीकार बताया है। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने सातवें वेतनमान के संदर्भ में जो गजट रिपोर्ट प्रस्तुत किया है, वह संगठन को पूर्ण रूपेण अस्वीकार है।
केंद्र सरकार पुन: इस पर गंभीरता पूर्वक विचार कर सम्मानजनक ढंग से सुधार करते हुए लागू करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रधानाचार्य सुरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में जनपदीय कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय, गुलाबचंद्र मौर्या, हरिराम चौहान, शिवकुमार पांडेय, संग्राम सिंह, वंशगोपाल मिश्र, दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, जगन्नाथ, महेंद्र पाल, रविप्रताप सिंह, जावेद, अखंड प्रताप सिंह और वीर बहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें