फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 766 छात्रों ने दी अभ्युदय प्रवेश परीक्षा

Mon, 24 Jun 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अभ्युदय निशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए 833 छात्रों ने किया था आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को मुख्यमंत्री निशुल्क अभ्युदय कोचिंग की प्रवेश परीक्षा कराई गई। प्रवेश परीक्षा में 766 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जबकि 67 छात्र-छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा तीन पाली में कराई गई।
प्रथम पाली में एसएससी की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई, जिसमें 361 आवेदन आए थे। लेकिन सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक चलने वाली परीक्षा में 304 छात्रों ने भाग लिया। द्वितीय पाली में यूपीएससी व जेई की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षा दोपहर एक से 2:30 बजे तक संपन्न कराई गई, जिसमें 236 आवेदन के सापेक्ष 232 छात्रों ने भाग लिया। तृतीय पाली में नीट की तैयारी करने वाले छात्रों की प्रवेश परीक्षा कराई गई, जिसमें 236 छात्रों ने आवेदन दिया था, जबकि 232 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा तीन पाली में कराई जाएगी। परीक्षा का परिणाम 27 जून को घोषित होगी। जबकि एक जुलाई से कक्षाएं भी संचालित कराई जाएंगी। कक्षाओं का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़, रतन सेन डिग्री कॉलेज तथा रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी में संचालित होगी।
परीक्षा के दौरान कोर्स कोआर्डिनेटर आलोक गोस्वामी, सत्यम त्रिपाठी,अखिलेश, रणजीत चौधरी, गौरव जायसवाल, शेषमुनि जायसवाल, मुकेश पांडेय, दीपिका मिश्रा, उमादत्त चौबे, मनोज कुमार श्रीवास्तव,उपेंद्र मणि त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार, हृदयेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
-
अभ्युदय कोचिंग में निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। परीक्षा में भी आसान प्रश्न आए थे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई है।
विज्ञापन

-शिवा मिश्रा, छात्र
-
प्रवेश परीक्षा में विषय से संबंधित प्रश्न आए थे। इससे प्रश्न को हल करने में कोई भी परेशानी नहीं हुई। इस प्रवेश परीक्षा होने से पढ़ने वाले छात्रों का ही चयन होगा।
-कुंदन धुरिया, छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें