फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोल्ड की रेस में बराबरी पर रहा गोरखपुर और लखनऊ मंडल

Mon, 24 Jun 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्ड से चमके लखनऊ व गोरखपुर के सितारेफोटो-
विज्ञापन

- स्पोर्ट्स स्टेडियम में के तरण ताल में आयोजित हुई चार दिवसीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता
- लखनऊ और गोरखपुर को मिले 30-30 गाेल्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरण ताल में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इसमें गोरखपुर व लखनऊ मंडल के तैराकों ने बराबरी की टक्कर में 30-30 गोल्ड प्राप्त किए। रोमांचक प्रतियोगिता में पहले दिन से ही दोनों मंडलों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

जिले में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 15 मंडल के टीमों ने भाग लिय। गोरखपुर और लखनऊ के दबदबे के बीच तीसरे नंबर पर विंध्याचल मंडल रहा। तैराकों ने गोल्ड के लिए लगातार चार दिनों तक पसीना बहाया। लखनऊ मंडल को 30 गोल्ड, 33 सिल्वर व 30 कांस्य, गोरखपुर को 30 गोल्ड, 28 सिल्वर व 24 कांस्य, विंध्याचल को 15 गोल्ड, 11 सिल्वर, 13 कांस्य, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को चार गोल्ड, सात सिल्वर व नौ कांस्य व वाराणसी को तीन गोल्ड, तीन सिल्वर व तीन कांस्य पदक प्राप्त हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें