फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सेंटरों पर मिली खामियां, विवि प्रशासन को सौंपी रिपोर्ट

Sun, 03 Mar 2019 09:54 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की ओर से चल रही परीक्षा में गड़बड़ी मिलने की बात सामने आई है। विवि द्वारा परीक्षा में बनाए गए नोडल अधिकारी डॉ. शरीफुद्दीन ने बताया कि बस्ती जनपद के पटेल शिक्षण प्रशिक्षण महिला महाविद्यालय भीटा राम सेन का निरीक्षण शनिवार को किया गया था। वहां सीटिंग प्लान में गड़बड़ी पाई गई गई थी। क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों को कक्षों में बैठाया गया था तथा परीक्षा को लेकर कई अनियमितताएं पाई गईं। डीवीआर में वॉयस कवरेज नहीं हो रही थी। नकल करवाने जैसी स्थिति प्रतीत हो रही थी।
विज्ञापन

इस संबंध में सूचना विश्वविद्यालय को प्रेषित कर दिया गया है एवं बस्ती जनपद के ही राजपति माता प्रसाद महिला शिक्षण प्रशिक्षण गौरा कलवारी पर भी गड़बड़ी पाई गई। इसकी भी सूचना विश्वविद्यालय को दे दी गई है। जयमाता रानी श्रीमती धनसीरा पीजी कॉलेज करमहिया रुधौली में भी कुछ कमियां पाई गईं। हिदायत देने के उपरांत तत्काल व्यवस्थित करवाकर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराया गया।
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए दिए निर्देश
बांसी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कराई जा रही विश्वविद्यालय की परीक्षा में सख्ती के कारण 397 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। नकल रोकने के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने राजा रतन सिंह पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के नोडल अधिकारी पर्यवेक्षक डॉ. शरीफुद्दीन एसोसिएट प्रोफेसर राजा रतन सेन पीजी कॉलेज को बनाया है। डॉ. शरीफुद्दीन की टीम ने नकल विरोधी अभियान में कई परीक्षा केंद्रों की चेकिंग की गई। जिसमें मिथिलेश कुमार त्रिपाठी महाविद्यालय गौरागढ़, माता रानी कॉलेज धनशीरा रुधौली, राजपति माता प्रसाद शिक्षण संस्थान कलवारी बस्ती तथा पटेल शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान बस्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्र व्यवस्थाकों से परीक्षा को सुचिता पूर्ण बनाने का निर्देश दिया गया। डॉ. शरीफुद्दीन ने बताया की परीक्षाओं में किसी प्रकार की ढ़ील बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरी परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए सख्ती बरती जा रही है। उक्त सभी महाविद्यालयों को मिलाकर लगभग 397 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें