फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में हर वर्ग खुशहाल

Sat, 08 Sep 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मिठवल में लाभार्थी को चेक देते कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्र के बाद सूबे में भी योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनने के बाद से समाज का हर तबका खुशहाल है। कानून का राज स्थापित हुआ है। योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ पात्रों को मिल रहा है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। अफसरों की कार्यप्रणाली में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

उपरोक्त बातें प्रदेश के होमगार्ड राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर ने कही। वह शनिवार को नगर स्थित एक लाज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि गैर भाजपा सरकारों ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की। निहित स्वार्थों को ध्यान में रखकर योजनाएं व कार्यक्रमों को लागू किया। धर्म, जाति के नाम पर समाज को बांटने का कार्य किया। भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी भेदभाव के हर तबके के लोगों को लाभ मिल रहा है। सांसद जगदंबिका पाल ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सदर विधायक श्याम धनी राही, इटवा के विधायक सतीश द्विवेदी, शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह समेत भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, शिव नाथ चौधरी, राम निवास यादव, घनश्याम जायसवाल, घनश्याम चौधरी, मोनी पांडेय, रमेश पांडेय, राजकुमार सोनी, राजेश जायसवाल, हरीराम मिश्रा, लक्ष्मीकांत जायसवाल, दीपक मौर्य आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें