फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित आंदोलन में हिंसा के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदारः कांग्रेस

Wed, 04 Apr 2018 11:45 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में हुए दलित आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के पीछे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की उदासीनता और पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को देकर पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में भारत बंद के दौरान आंदोलनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें उकसाने का काम किया। पुलिसिया कार्रवाई से माहौल बिगड़ा, जिससे आंदोलन हिंसक हो गया। सरकारी धन की क्षति हुई और कई लोगों की जाने गईं। इसकी न्यायिक जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिले में हर वर्ष अगलगी की घटनाएं होती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए आग से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को पानी के साथ तैयार रखा जाए। गर्मी को देखते हुए जिले में खराब पड़े सरकारी हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाए, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। इस दौरान एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुड्डू, प्रदीप ठकुराई, अनिल सिंह उर्फ अन्नू, किरन शुक्ला, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें