फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-233 का निर्माण पूरा कराया जाए

Mon, 26 Mar 2018 11:22 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
टीम समर्पण के बैनर तले सीडीओ को ज्ञापन देकर एनएच 233 का निर्माण पूरा कराने की मांग की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।एनएच-233 की बदहाली से धूल-मिट्टी फांक रहे लोगों ने सोमवार को टीम समर्पण के बैनर तले सीडीओ को ज्ञापन देकर अधूरी सड़क का निर्माण कराने की मांग की। कहा, सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने कहा कि एनएच-233 के अंतर्गत सनई से मुख्यालय तक की सड़क को तीन वर्ष पहले तोड़ दिया गया था। इसके बाद से ही निर्माण ठप है। सड़क पर हर वक्त धूल-मिट्टी उड़ती रहती है। घरों के अंदर भी मिट्टी पहुंचकर लोगों को बीमार कर रही है। सड़क के गड्ढों में गिरने से कई लोग घायल व जान गंवा चुके हैं। इससे पहले भी कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अफसर सिर्फ आश्वासन देकर चुप बैठ जाते हैं। पहले कहा जाता था कि केंद्र व प्रदेश में अलग-अलग सरकार होने से काम बाधित है, अब दोनों जगह एक ही दल की सरकार है, फिर भी निर्माण ठप है।

इसी मार्ग पर भाजपा का कार्यालय व पार्टी नेताओं के आवास हैं, मगर उन्हें भी कोई सुध नहीं। अब जनता आश्वासन से नहीं मानेगी। अगर सड़क का शीघ्र निर्माण नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन होगा। दो अप्रैल को सीएम के आगमन पर भी लोग विरोध दर्ज कराएंगे। सीडीओ अनिल कुमार मिश्र ने एनएच के उच्चाधिकारियों से वार्ता समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में टीम समर्पण के अध्यक्ष सन्नी उपाध्याय, अजय पांडेय, रवींद्र साहनी, विकास दुबे, आशुतोष पांडेय, अंकित श्रीवास्तव, विवेकानंद, आकाश पांडेय, अरविंद पांडेय, कृष्णदेव ओझा, नारायण दत्त, प्रकाश चौधरी, जितेंद्र चौधरी, पंकज पांडेय, राघवेंद्र मिश्र, जयंत पांडेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू सिंह, अरुण उपाध्याय, उस्मान अहमद, डॉ.अहमद हुसैन, कमल त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, आनंद, टोनी, शुभम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें