फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली डिटर्जेंट व साबुन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। पुलिस व एसएसबी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर डिटर्जेंट पाउडर व साबुन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। भारी मात्रा में केमिकल व डिटर्जेंट सहित साबुन बनाने में प्रयुक्त होने वाली चीजों को बरामद किया है। पुलिस ने धंधे में लिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शोहरतगढ़ क्षेत्र स्थित खुनवां चौकी के भाद-मुस्तकहम गांव के टोला परसौना में लंबे समय से नकली डिटर्जेंट व साबुन बनाने का कारोबार चल रहा था।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाने के एसआई देवानंद सिंह, कांस्टेबल रणविजय सिंह व एसएसबी के एएसआई लोबजांग दोराजी, हेड कांस्टेबल अजय शर्मा, कांस्टेबल दीपेश कुमार, प्रमोद कुमार की संयुक्त टीम गश्त पर थी। भारत-नेपाल सीमा पर परसौना में एक जगह संदिग्ध गतिविधि दिखने पर टीम ने छापेमारी की तो यहां नकली डिटर्जेंट व साबुन बनाने का काम चलता मिला। जिसे हरियाणा की एक कंपनी के नाम का रैपर लगाकर बाजार में बेचा जा रहा था। छापे के दौरान टीम ने वहां मौजूद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक छापेमारी में फैक्ट्री से एक काली जरीकेन में 25 लीटर केमिकल, 225 पीस 250 ग्राम व 90 ग्राम का 38 पीस साबुन, 225 ग्राम का 20 पैकेट डिटर्जेंट, दो किग्रा लाल व नीला रंग का कलर साल्ट तथा पांच सौ ग्राम का लाल रंग का दो पैकेट, नीला रंग का एक पैकेट, धागे की एक बड़ी रील, 1260 पीस इको ब्रांड छपा हुआ खाली पैकेट, दो बड़ा व एक छोटा प्लास्टिक ट्रे, दो प्लास्टिक बाल्टी, एक स्टील का कटोरा, एक तसला, एक चमच्च, पांच लीटर प्लास्टिक का डिब्बा, दो लीटर का कटा हुआ एक आधा डिब्बा बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम मैनुद्दीन पुत्र मोहम्मद तकी निवासी भाद मुस्तहकम टोला परसौना, मोहम्मद जुबेर व फरहान रजा उर्फ मोहम्मद जुनैद पुत्र अब्दुल वहाब निवासी धनकौली कपिलवस्तु नेपाल, फिरोज खान पुत्र मोहम्मद हकीम निवासी धनकौली, तौलिहवा नेपाल बताया। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि गुड़गांव, हरियाणा की कंपनी इको के नाम से मार्केट में नकली डिटर्जेंट तैयार कर बाजार मेें बिक्री कर रहे थे। इस संबंध में एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी व कॉपीराइट एक्ट में चालान कर चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। वे लंबे समय से नकली डिटर्जेंट बनाने का कारखाना लगाकर इस कारोबार में लिप्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें