फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन मिली, 70 करोड़ से सुधरेगी पीने के पानी की व्यवस्था

Mon, 09 Oct 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोशहरी जलनिगम ने शुरू किया डीपीआर बनाने का काम, दो माह में शुरू हो सकता है कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में 70 करोड़ रुपये से पीने के पानी की व्यवस्था बदली जाएगी। वार्डों में जमीन मिल गई है और सर्वे का कार्य भी पूरा हो गया है। शहरी निगम की ओर से सभी कार्यों की डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही शासन को डीपीआर भेजी जाएगी। इसकी स्वीकृति के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
नगर पालिका परिषद ने जमीन उपलब्ध करा दी है। इससे जल निगम का कार्य शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। शुरुआती दौर में जमीन मिलने में देर हुई। इस कारण इस प्रोजेक्ट को शुरू होने में देर हुई थी। जल निगम ने 55 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है, जबकि अनुमान है कि इस कार्य में 70 करोड़ रुपये की डीपीआर बनेगी। पाइप की मियाद करीब 30 साल होती है।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता रेहान फारूखी ने बताया कि शहर की पीने के पानी की आपूर्ति बेहतर करने के लिए 14 जोन में बांटा गया है। इसमें नगर पालिका विस्तारित क्षेत्र के नए वार्डों में भी घर-घर शुद्ध पानी की आपूर्ति होगी। छह जोन में पहले से पानी टंकी है जबकि आठ जोन में पानी टंकी बनाई जानी है। इस प्रोजेक्ट में 22 ट्यूबवेल बनेंगे, जबकि 190 किमी पाइपलाइन डाली जाएगी। एक सप्ताह के अंदर डीपीआर बनाने का कार्य पूरा हो जाएगा।

देर शाम हुई मरम्मत
शहर में पाइप फटने के कारण शनिवार को पांच वार्डों में आपूर्ति बाधित हो गई थी। शाम को पाइप की मरम्मत हुई तो घरों में पानी पहुंचा। इस कारण करीब 30 हजार आबादी को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके पहले ऑफिसर्स कॉलोनी में पाइप फटने के कारण चार वार्डों में पानी की किल्लत हुई थी।
विज्ञापन


वर्जन
नगर पालिका क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति के प्रोजेक्ट के लिए चिह्नित स्थानों पर जमीन उपलब्ध करा दी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में जल्द ही कार्य शुरू हो जाए। कारण यह कि जहां वर्षों पुराना पाइप है, वहां प्रेशर पड़ते ही पाइप फटने की समस्या आती है। तेजी से मरम्मत कार्य कराने के बावजूद पानी की कमी से लोगों को जूझना पड़ता है।
-गोविंद माधव, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें