फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पलेसर गांव में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पलेसर गांव में शुक्रवार को रास्ते के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट की इस घटना में पांच लोग जख्मी हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों पक्ष ने पुलिस को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पलेसर गांव निवासी अवधराम (60) और बबलू (30) के घर के सामने रास्ता है। जिसे लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह रास्ते के लिए कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और लाठी-डंडे चले। किसी तरह आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। इसमें दोनों के अलावा अवधराम पक्ष दीपक और नंदलाल को चोट आई। वहीं, दूसरे बबलू के पक्ष से राकेश को भी चोट आई। दोनों पक्ष आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों पक्ष ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें