फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक के बाद एक वारदात कर बना हिस्ट्रीशीटर

Tue, 21 Nov 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

अब तक बाइक चोरी, अवैध असलहा रखने सहित सात केस हैं दर्ज

वाहन चोरी के मामले में एक माह पहले ही जेल से बाहर आया था आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बालिका से दरिंदगी करने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उस पर चोरी, अवैध असलहा रखने सहित अन्य अपराधों के सात केस जोगिया कोतवाली में दर्ज हैं। एक के बाद एक वारदात करके वह हिस्ट्रीशीटर्स की लिस्ट में शामिल हुआ था। कुछ माह जेल में रहने के बाद बाहर आ जाता था।

क्षेत्र के एक गांव निवासी चार साल की बच्ची शनिवार शाम को पड़ोस में चल रहे एक कार्यक्रम में चली गई। यहां पर कुछ लोग डांस कर रहे थे, बच्ची देख रही थी। इसी बीच आरोपी उसे टॉफी देने के बहाने गांव के बाहर स्थित स्कूल में लेकर चला गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। गंभीर हाल में बच्ची घर पहुंची तो घरवाले जिला अस्पताल ले गए। यहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इस कांड के बाद ग्रामीणों में चर्चा है कि आरोपी लगातार आपराधिक मामले में लिप्त पाया जा रहा था। चोरी और अवैध असलहा रखने और किसी से भी उलझ जाने की बात आम थी। उससे लोग कम बोलते थे। किसी को इस बात का अंदाज नहीं था कि चोरी करने वाला गांव की बच्ची के साथ ऐसा कर डालेगा।
गांववालों ने कहा कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ऐसे लोगों के समाज में रहने से कोई सुरक्षित नहीं रहेगा। पुलिस के मुताबिक, बाइक चोरी के मामले में आरोपी जेल गया था। वह तकरीबन एक माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। वहीं, परिवार के लोग इस घटना से दुखी हैं। वे किसी से नजर नहीं मिला पा रहे हैं।



पीड़ित के घर पर जुटी भीड़

घटना की जानकारी मिलने के बाद से पीड़ित के घर गांव के लोग पहुंच रहे हैं। सुबह महिलाओं की भीड़ थी। हर कोई घटना से दुखी था। सब आरोपी को कोस रहे थे। महिलाओं में जबरदस्त गुस्सा था। उनका कहना था कि यदि आरोपी उनके हाथ लग जाता जो वे कुछ भी कर देतीं। फिलहाल, गांव में शाति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन




पुलिस के साथ सीडब्ल्यूसी ने दर्ज किए बयान

घटना की जानकारी मिलने के बाद दोपहर 12 बजे सीडब्ल्यूसी के अधिकारी पीआईसीयू वार्ड पहुंचे। अफसरों ने यहां जोगिया कोतवाली के एसआई अख्तर की मौजूदगी में बच्ची से घटना के संबंध में जानकारी ली और गोपनीय रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें