फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमा हुए 68.23 लाख के शेयर

Sat, 22 Nov 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र के शाहपुर प्राथमिक कृषि सहकारी समिति पैक्स पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के सचिव वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि एम पैक्स सदस्यता अभियान के तहत जिले में 31758 किसानों को सदस्य बनाया गया। इसके तहत बैंक में कुल 68.23 लाख रुपये का शेयर जमा हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बनाए गए सदस्यों को कृषक पास बुक उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से वह सहकारी समितियों पर आसानी से खाद, बीज समेत अन्य सामानों को ले सकते हैं। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड हिमांशु त्रिपाठी ने कहा कि सहकारिता की भूमिका, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में इसकी बढ़ती उपयोगिता और सामूहिक प्रयासों से किसानों को मिलने वाले लाभों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि सहकारिता मॉडल को सुदृढ़ करने और किसानों को संस्थागत वित्त से जोड़ने की दिशा में नाबार्ड बड़े पैमाने पर पहल कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें