फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कठौतिया गोकुल स्वास्थ्य शिविर में 65 मरीजों का इलाज, दीं दवाएं

विज्ञापन
भनवापुर के कठौतिया गोकुल में राष्ट्रीय क्षय रोग अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जांच क
विज्ञापन
भनवापुर। कठौतिया गोकुल में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 65 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया। साथ ही क्षय रोग के संभावित 44 मरीजों के बलगम का नमूना एकत्र किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि दो सप्ताह से अधिक दिनों से खांसी के साथ-साथ बुखार, सांस का फूलना, सीने में दर्द, बलगम में खून का आना, भूख ना लगना आदि लक्षण जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसके मरीज तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर बलगम की जांच जरूर करवाएं।
जांच के दौरान क्षय रोग पाए जाने पर मरीज को निःशुल्क इलाज के साथ निश्चय पोषण योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की जाती है। इस अवसर पर एसटीएस शत्रुघ्न, एलटी अमित त्रिपाठी, पंकज व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें