फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सूत्री मांगों को लेकर भरी हुंकार

विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आठ सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार के बाद लेखपाल संघ ने बेमियादी जिला स्तरीय धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। सरकार की धमकी से भी संगठन झुकने को तैयार नहीं है। नेतृत्व के निर्णय पर ही धरना खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में चल रहा धरना ग्रेड पे-2800 करने, वेतन विसंगति दूर किए जाने, 2003-04 में प्रशिक्षु व 2005 में नियुक्ति पाए लेखपालों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने, राजस्व उप निरीक्षक नियमावली 2017 को कैबिनेट से पारित कराया जाए, संघ की मांग के अनुसार भत्तों में वृद्धि करने, ई-गर्वनेंस एवं ई-डिस्ट्रिक्ट के संपादन के लिए लैपटॉप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाएं, प्रोन्नति के लिए डीपीसी के क्रमबद्धता सुनिश्चित किया जाए।
जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता व जिला मंत्री राम समुझ के संचालन में संपन्न धरने में हरिश्चन्द्र, देवानंद, सुधीर श्रीवास्तव, इफ्तेखार अहमद, राम शंकर दुबे, अरुण श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, गिरीश मिश्रा, देवेन्द्र, अमरजीत चौधरी, गंगोत्री प्रसाद पांडेय, राम करन गुप्ता, बबिता ठाकुर, श्वेता कार्तिक, पूजा, रेनू चौहान, स्वाती यादव, प्रियंका, पिंकी, रेनू चौहान, अर्निका यादव, आयुषी, दिलीप चौरसिया, सुनील श्रीवास्तव, रामदेव यादव, राजेश प्रताप, उमेश वर्मा, नवीन श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें