फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 9 ग्राम पंचायत के टोला तिलकपुर में शनिवार को एक किशोरी ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका फंदे से लटकता शव पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र के मुड़िला गांव निवासी किसमाती पत्नी रंगीलाल पथरकट्ट 12 साल से बर्डपुर बाजार के पास तिलकपुर में रह रही है। करीब 7 वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद वह गांव-गांव फेरी लगाकर चूड़ी व अन्य सामान बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती है। शनिवार को बकरीद त्योहार के चलते अलसुबह ही वह अपनी छोटी बेटी रीना के साथ गांवों में फेरी के लिए चली गई थी। घर में पुत्री मीना (16) अकेली थी। दोपहर में फेरी कर किसमाती लौटी तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो छत की कुंडी से बंधे दुपट्टे के फंदे पर मीना की लाश लटक रही थी। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव ने 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। घंटों बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी गोपाल स्वरूप वाजपेई का कहना था कि परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।

घटना को लेकर प्रेम प्रसंग की चर्चा
मीना की मौत का कारण अभी तो स्पष्ट नहीं हो सका है, मगर लोग दबी जुबान से प्रेम प्रसंग की चर्चा कर रहे हैं। छोटी बहन रीना के बयान से भी इन चर्चाओं को बल मिल रहा है। रीना के मुताबिक शंभू नामक युवक बहन को रोज फोन करता था। अक्सर उनमें नोक-झोंक भी होती थी। युवक कई बार घर के आस-पास भी देखा गया है। रीना ने एक नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। उधर, मीना की मौत के बाद किसमाती का रो-रोकर बुरा हाल है। चार पुत्रियों में मीना तीसरे नंबर की थी। दो बड़ी बहनों का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन


एसओ के रवैये को लेकर लोगों में रोष
घटना को लेकर कपिलवस्तु पुलिस के रवैए पर लोगों में नाराजगी दिखी। ग्रामीणों के सूचना देने के घंटों बाद एसओ मौके पर पहुंचे। लोगों पर बार-बार रौब गांठते रहे। मौके पर पहुंचे खबरनवीसों से भी वह दुर्व्यवहार पर उतारु दिखे। फोटो खींचने और सूचना देने से पूरी तरह कन्नी काटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें