फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डसने से शख्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। तहसील क्षेत्र के जुड़वनिया गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। बुधवार रात गांव निवासी राघवदेव (25) खाना खाकर अपने छप्पर के मकान में सो रहा था। रात करीब दो बजे उसे पैर में दर्द हुआ और किसी जानवर के काटने का एहसास हुआ। कुछ ही देर बाद उसकी हालत खराब होने लगी। परिजन उसे सीएचसी बेंवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सांप के डंसने से जहर पूरे शरीर में फैल गया। ऐसी दशा में पीड़ित को तत्काल इलाज की जरूरत होती है। तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि हलका लेखपाल को गांव में भेजकर जानकारी ली जाएगी। मृतक के परिजनों को नियमानुसार परिवारिक योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

सर्पदंश से महिला की मौत
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परिगवां गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां लगभग एक घंटे तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के परिगवां गांव निवासी प्रभावती (50) पत्नी रामनरायन गुरुवार की सुबह अपने घर में कोई काम कर रही थीं, तभी उसे सांप ने डस लिया। बताया जा रहा है कि बाद में उसे चक्कर आया और गिर पड़ी। परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां लगभग एक घंटे तक चले इलाज के बाद महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें