फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बहन की मौत, भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्कूल से घर लौट रहे भाई-बहन को बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में सात वर्षीय बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से जख्मी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार दोपहर उसका क्षेत्र के मुड़िला गांव के पास की है। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

उसका क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी ओमप्रकाश साहनी का पुत्र आकाश (10) व पुत्री लक्ष्मीना (7) सोहांस बाजार स्थित आलम पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। आकाश कक्षा तीन का छात्र है, जबकि लक्ष्मीना कक्षा दो में अध्यनरत है। रोजाना की तरह मंगलवार को भी भाई-बहन स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। मुड़िला गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही भूसा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई। हादसे में लक्ष्मीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन में लोगों ने बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। उसका बाजार एसओ एसके सरोज ने बताया कि बच्चों की मां बिंदू साहनी ने लिखित तहरीर दी है। ट्रैक्टर ट्रॉली पास के ही गनेरा गांव की बताई जा रही है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें