फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिवार्य सेवानिवृति पर भड़के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक बुधवार को वनविभाग कार्यालय परिसर में हुई। इसमें 50 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कर्मचारियों को छंटनी किए जाने के प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर नाराजगी व्यक्त की गई। प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की गई। ऐसा न होने पर प्रदेश व्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सरकार ने 50 वर्ष ऊपर के कर्मचारियों को स्क्रीनिंग कर छंटनी करने के लिए प्रस्ताव किया है, जो गलत है। इसे कर्मचारी किसी भी हाल में पारित नहीं होने देंगे। कहा कि अगर सरकार समय रहते अपने फैसले को वापस नहीं लेती तो प्रदेश के समस्त विभाग के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को विवश होंगे। सरकार के इस फरमान का पूरा संगठन विरोध करता है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश शुक्ल, सुजीत जायसवाल, श्रीपति मौर्य, सुभाष त्रिपाठी, तेज प्रकाश, सुनील कुमार, गौरी शंकर, हरेंद्र, राजेश श्रीवास्तव, विनोद त्रिपाठी, अंबिका पाठक, अभय कुमार सिंह, राघवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें