फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गैरहाजिर 61 कर्मियों की रिपोर्ट शासन को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरहाजिर 61 कर्मियों की रिपोर्ट शासन को भेजी
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए डीएम की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सरकारी कार्यालयों के औचक निरीक्षण में 61 कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। इनमें जनपद से लगायत तहसील और ब्लॉक स्तरीय दफ्तर हैं। गैरहाजिर कर्मियों के बारे में डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। इसकी भनक लगने के बाद संबंधित के होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों का डीएम दीपक मीणा ने औचक निरीक्षण कराया। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग के निरीक्षण में पशुपालन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तीन-तीन, जिला विकास अधिकारी कार्यालय, सहकारिता विभाग के एक-एक, एडीएम सीताराम गुप्ता के निरीक्षण में कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय के दो, चकबंदी कार्यालय के एक, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह के निरीक्षण में जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय के 13, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के छह, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के चार, अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, सहायक निदेशक बचत के एक-एक, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के निरीक्षण में जिला पंचायत के आठ, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य के निरीक्षण में जिविनि कार्यालय में एक, अधिशासी अभियंता लोविनि के निरीक्षण में प्रांतीय खंड में एक, परियोजना निदेशक संत कुमार के निरीक्षण में डीआरडीए में तीन, एसडीएम इटवा उत्कर्ष श्रीवास्तव के निरीक्षण में खंड विकास कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीडीपीओ कार्यालय में दो-दो, एसडीएम शोहरतगढ़ के निरीक्षण में खंड विकास कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीडीपीओ कार्यालय में एक-एक शामिल हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन कटौती करते हुए कारण बताओ नोटिस दिया गया है। साथ ही रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें