फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 60 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को दो भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

भटनी के नोनापार गांव निवासी रंगनाथ तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जनवरी 2025 में उनकी मुलाकात लार थाना क्षेत्र के अमीना गांव निवासी प्रिंस मिश्र से हुई थी। सलेमपुर स्थित एक परिचित के आवास पर प्रिंस ने स्वास्थ्य विभाग में अपने संपर्क होने की बात कहकर उनकी बेटी को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
बताया कि 27 मार्च 2025 को प्रिंस मिश्र और उसके भाई राहुल को फोनपे के माध्यम से 41 हजार रुपये और 19 हजार रुपये नकद दिए गए। ज्वाइनिंग के बाद शेष रकम देने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन

करीब एक साल बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने प्रिंस और राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायत मिली थी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें