बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर चाइजोत स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदार को नशीला पेय पिलाकर एक अज्ञात व्यक्ति 60 हजार रुपया ले उड़ा। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की देर रात मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया है।
बांसी थाना कोतवाली क्षेत्र के सोनखर निवासी रामप्रसाद यादव मनोहरपुर में अपनी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर शनिवार की दोपहर अकेले बैठे थे। बताते हैं कि उसी दौरान लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति ने सीमेंट, छड़ के रेट पूछे। बातचीत के दौरान ठंडा माजा ले आया और पीने को दिया। जिसे मुंह से लगाते ही दुकानदार बेहोश हो गया और वह जेब से 35 हजार व गल्ला तोड़कर 25 हजार रुपया उठा ले गया। लगभग डेढ़ किमी पश्चिम बिशुनपुर स्थित अजय किराना स्टोर में ठंडा खरीदते उसकी फुटेज सीसीटीवी में मिली है। संवाद