सिद्धार्थनगर। दो युवकों के साथ नेपाल घूमने गई भारतीय नाबालिग को एसएसबी ने बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। ककरहवा सीमा चौकी पर चेकिंग के दौरान एसएसबी जवानों ने नेपाल से भारत आ रहे सफेद रंग की बोलेरो वाहन से बरामद किया।
एसएसबी के कमांडिंग अधिकारी आरके डोगरा ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी पटेल चंद्र शेखर, आरक्षी रामा कृष्णा, संध्या व काजल कुमारी के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच नेपाल से आ रहे वाहन में दो युवकों के साथ सवार नाबालिग को देख पूछताछ किए। पूछताछ में दोनों युवक ने नाम पता सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के भीमापार निवासी के रूप में बताया। वह नाबालिग के साथ नेपाल से भारत आने का कारण पूछे जाने पर वे कुछ भी सही ढंग से नहीं बता पा रहे थे।
मामला संदेहात्मक प्रतीत होने पर इसकी सूचना समवाय प्रभारी को दी गई। पूछताछ पर नाबालिग ने बताया कि मुझे एक लड़की ने इन युवकों के साथ नेपाल (लुंबनी) घूमने के लिए भेजा था। कमांडिंग अधिकारी ने बताया कि बरामद लड़की नाबालिग है और अगर गलत हाथो में पड़ जाती तो ये मानव तस्करी जैसे कृत्य का शिकार हो सकती थी इसलिए उसकी सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए अग्रिम कारवाई के लिए नाबालिक लड़की और दोनों युवकों को पुलिस को सुपुर्द किया गया।