फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 60 बच्चों की दिव्यांगता की हुई जांच

Sat, 21 Nov 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें छह से 14 वर्ष तक के बच्चों की दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए जिले से आई चिकित्सकों की टीम ने जांच की। शिविर में कुल 60 बच्चों का मेडिकल असेसमेंट किया गया।
विज्ञापन

कैंप के आयोजन के संबंध में विशेष शिक्षक गणेश गौड़ ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के चिह्नांकन और उनकी चिकित्सकीय जांच के उद्देश्य से शिविर लगाया गया है। जांच के बाद पात्र बच्चों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाया जाएगा, जिससे उन्हें सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन

ए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें